जन गण मन, Jan Gan Man Adhinayak Lyrics in Hindi , भारतीय राष्ट्रीय गीत
![]() |
Jan Gan Man in Hindi |
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत का राष्ट्रगान जन गण मन है जो कि हर देशभक्त भारतियों के लिए अमृतवाणी से कम नहीं है |
भारतवर्ष में जन्में प्रत्येक भारतवासी के दिल में भारत का राष्ट्रगान के प्रति सम्मान पूर्ण और गौरवशाली भावना होती है जो कि इस गीत के रूप में उनके हृदय में वास करता है। प्रत्येक देश का अपना राष्ट्रगान होता है ठीक उसी तरह भारत का राष्ट्रगान " जन गण मन " है। भारत का ये राष्ट्रगान आज़ादी के महोत्सव से लेकर वीर जवानों की शहादत आदि के दौरान बजाए जाते हैं |
भारत का यह स्वर्णिम राष्ट्रगान भारत के राष्ट्र कवि श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर के द्वारा लिखा और गाया गया था | भारत की आजादी में राष्ट्रगान का बहुत अहम हिस्सा है इस राष्ट्र गीत से भारत की पहचान जुड़ी हुई है |
रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित इस राष्ट्रीय गीत को अनेकों राष्ट्रीय अवसर जिसमें - भारत का स्वतंत्रता दिवस , भारत का गणतंत्र दिवस आदि कई अवसरों पर बजाया जाता हैं भारत के संविधान में इस गीत को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गान अथार्थ राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया | भारत के इस राष्ट्रगान को गाने मे कुल 52 second की समय अवधि लगती है ठीक ऐसे ही इसके संस्करण को चलाने की समय अवधि लगभग 20 Second की ही है |
श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा रचित यह राष्ट्रीय गीत न सिर्फ उनके द्वारा लिखा गया है बल्कि गाया भी उन्ही के द्वारा गया है इस गीत में 5 पद हैं इस गीत को मदनपिल्ले नामक आन्ध्र प्रदेश के एक छोटे से जिले में गाया गया था |
भारतीय राष्ट्रगीत को गाते समय इसके सम्मान के प्रति कुछ विशेष नियम है जिसमें : -
- राष्ट्रीय गीत गाते समय हर भारतीय को सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए यदि कोई इस नियम का पालन न करें तो ऐसे हालत में भारतीय संविधान के अनुसार जुर्माने एवं सजा का प्रावधान है |
- सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाने के समय इसके पूर्ण संस्करण का उच्चारण पूर्ण रूप से किया जाना चाहिए |
- राष्ट्रीय गीत गाने के समय किसी भी प्रकार का शोर या अन्य कोई ध्वनि नहीं होनी चाहिए |
- भारतीय राष्ट्रीय गीत का गान करने पर इसका सही उच्चारण विनम्रता एवं आदर से करना चाहिए |
- भारतीय राष्ट्रीय गीत को इसकी पूर्ण अवधि यानि 52 सेकंड में ही खत्म करना चाहिए और इसके छोटे संस्करण को 20 सेकंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए |
- भारतीय राष्ट्रगीत गाते समय या इस गीत के बारे में किसी भी तरह की कोई अशोभनीय शब्दों का उच्चारण या प्रयोग कदापि नहीं करना चाहिए |
भारत के इस राष्ट्रीय गीत में भारत की सभी जाति धर्म , राज्य - प्रांतों आदि का उल्लेख है जो भारत की एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित करता है | इस राष्ट्रीय गीत को भारत के सुप्रसिद्ध " भारतीय साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर जी " के द्वारा लिखा एवं गाया गया है | भारत के राष्ट्रीय गीत का मूल संस्करण बंगाली में लिखा गया था जिसे बाद में रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा ही इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया इसके अंग्रेजी अनुवाद को " दि मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया " शीर्षक नाम के साथ साल 1919 में प्रकाशित किया गया |
भारतीय राष्ट्रीय गीत " जन गण मन " को सर्वप्रथम 24th दिसम्बर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के द्वारा कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था | साल 1912 में " तत्वबोधिनी " नामक पत्रिका में सर्वप्रथम इस राष्ट्रीय गीत को प्रकाशित किया जिसमें इस राष्ट्रीय गीत का शीर्षक " भारत विधाता " रखा गया था |



National Anthem in Tamil
🇮🇳 National Anthem Lyrics in Tamilதேசிய கீதம்
Thanks for Reading: स्वर्णिम भारतीय गीत Jan Gan Man Lyrics in Hindi जन गण मन , Sorry, My English is bad:)
Thanks For Reading: स्वर्णिम भारतीय गीत Jan Gan Man Lyrics in Hindi जन गण मन , Don't Forget Share , Commnent and Follow Our Site and Keep Reading : Every Reader is Very Important For Me : ) Note: You Can Ask any Questions and Comment on What Topic You Want To Know